
News 11 Bharat | मई 31, 2025
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज (31 मई 2025) को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में DMFT/CSR/Untied/ BPHU-PM Abhim/ MPLADS/MLA Fund अन्तर्गत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में निदेशक, डीआरडीए, रांची, सुदर्शन मुर्मू, जिला योजना पदाधिकारी, रांची, संजीव कुमार सिंह, सिविल सर्जन, रांची, डॉ. प्रभात कुमार, जिला अभियंता, जिला परिषद, रांची, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, रांची, सहायक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, रांची, सहायक अभियंता, एन०आर०ई०पी०-1, रांची, एवं DMFT PMU के सदस्य उपस्थित थे.